Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी सिंगर और अदाकारा अमर नूरी को मिली धमकी

पंजाबी सिंगर और अदाकारा अमर नूरी को मिली धमकी

पंजाब : पंजाबी सिंगर और अभिनेत्री अमर नूरी को एक धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि अमर नूरी का बेटा, जो संगीत और गीतों के क्षेत्र में काम करता है, गाना-बजाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस धमकी से घबराई अमर नूरी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी मोहित सिंगला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस कॉल की सच्चाई और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

बता दे अमर नूरी की शादी मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर से 30 जनवरी 1993 को हुई थी। सरदूल सिकंदर का वर्ष 2021 में निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं- सरंग सिकंदर, अलाप सिकंदर दोनों बेटे भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।


Leave a Reply