Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू

पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की प्रक्रिया हुई शुरू

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। बता दें अब उनके निधन के बाद उनकी याद में स्मारक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए कुछ संभावित स्थानों के सुझाव दिए हैं और उनके परिवार को इन स्थानों में से एक का चयन करने के लिए कहा है, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

दरअसल, स्मारक के निर्माण के लिए पहले एक ट्रस्ट का गठन करना जरूरी होगा। नई नीति के तहत, स्मारक के लिए जमीन केवल ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट का गठन होने के बाद ही स्मारक बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। ट्रस्ट भूमि के लिए आवेदन करेगा, और एक बार भूमि आवंटित होने के बाद, सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के साथ एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए दिल्ली में राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन की संभावना हो सकती है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने इन स्थानों का दौरा भी किया है। इसके अलावा, यह भी संभावना जताई जा रही है कि डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास बनाया जा सकता है, जहां पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधि स्थित हैं।

बता दे डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को हुआ था, जब वह 92 वर्ष के थे और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। उनके निधन पर भारत और विदेशों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।


Leave a Reply