फिरोजपुर, 29 जनवरी (ब्यूरो) : मध्य रात्रि को फिरोजपुर कैंट में पंजाब पुलिस की एक लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर वासी गांव चूचक विंड थाना मल्ला वाला जो सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर के तौर पर थाना फिरोजपुर छावनी में तैनात थी, को कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह पुत्र सुच्चा सिंह वासी नौरंग के सियाल ने गोली मारकर कत्ल कर दिया और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
Police constable first shot woman constable and then committed suicide
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मध्यरात्रि को लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर ड्यूटी खत्म करके फिरोजपुर छावनी से एक्टिवा स्कूटर पर पुलिस लाइन फिरोजपुर की ओर जा रही थी तो बाबा शेरशाह वली चौक फिरोजपुर छावनी के पास कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह स्विफ्ट कार पर आया और उसने कॉन्स्टेबल अमनदीप के स्कूटर में अपनी कार मारी और जब गिर गई तो गुरसेवक ने अपने सरकारी वैपन के साथ उसे करीब 5 गोलियां मारी, जिससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आगे जाकर कॉन्स्टेबल गुरसेवक सिंह ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।