Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर स्वपन एक्शन में -56 हथियारों के लाइसेंस किये रद्द

पुलिस कमिश्नर स्वपन एक्शन में -56 हथियारों के लाइसेंस किये रद्द

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में शहर में 56 हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि अब तक 56 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रद्द किए गए अधिकतर लाइसेंस आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों के हैं। कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि इन 56 लाइसेंसधारियों में से 13 के खिलाफ असला अधिनियम के तहत, 13 के खिलाफ हत्या के प्रयास, 6 के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत, 6 के खिलाफ हत्या के लिए, 5 के खिलाफ चोरी और 13 के खिलाफ विभिन्न आईपीसी उल्लंघन के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस निर्णायक कार्रवाई का उद्देश्य चेतावनी देना है कि लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाना और अपराध पर अंकुश लगाना है।


Leave a Reply