Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है।

गौरतलब है कि पुलिस ने 7 महीने पहले एक आरोपी कुलदीप सिंह को काबू किया था जो नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था। जिससे 5800 रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे। इससे पहले वह ग्राहकों को नोट देता पुलिस ने उस पर शिकंजा कस लिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी जिसके चलते उनके हाथ अब सफलता लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड हरभगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला दर्ज किया था व वह जेल जा चुका है। हरभगवान सिंह ने बताया कि वह पहले 500-500 के नोट छापता था लेकिन लोग 500 नोट की अच्छी तरह जांच करते हैं जिसके वह जेल से रिहा होने के बाद 100 व 200 के नोट छापने शुरू कर दिए क्योंकि 100-200 के नोटों पर इतना ध्यान नहीं देता था। आरोपी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उसने ये नोट छापना यूट्यूब से सीखे थे। उसने बताया कि नोट छापने का काम वह करता था और सप्लाई उसका साथी सप्लाई करता था।


Leave a Reply