Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing महंगाई के चूल्हे में ‘उज्ज्वला’ का निकला दम, गरीबों की जेब पर भारी पड़ने लगे गैस सिलेंडरों के कनेक्शन
Public suffering due to inflation, kitchen budget messed up, cooking gas price increased by Rs 50 again

महंगाई के चूल्हे में ‘उज्ज्वला’ का निकला दम, गरीबों की जेब पर भारी पड़ने लगे गैस सिलेंडरों के कनेक्शन

जालंधर: केंद्र सरकार की गरीबों के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए गए गैस सिलेंडरों के कनेक्शन अब गरीबों की जेब पर भारी पड़ने लगे हैं। बीते कुछ दिनों में गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते मजबूरी में गरीब घरों की महिलाओं को अब गैस सिलेंडर छोड़कर खाना बनाने के लिए चूल्हे पर शिफ्ट होना पड़ रहा है। इन महिलाओं की जिंदगी से धुआं खत्म करने के बाद सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों ने एक बार फिर उन्हें चूल्हे की राख व धुएं में ढकेलने का काम शुरू कर दिया है।

पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी से उछाल आया है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया। पिछले कुछ दिनों में ही गैस सिलेंडर की कीमत 849 रुपये तक पहुंच गई है। घरेलू बजट गड़बड़ाने के बाद खास कर देहात की महिलाओं ने दोबारा चूल्हा जलाना शुरू कर दिया है। लोग महंगी गैस जलाने के बजाय चूल्हा जलाना बेहतर समझ रहे हैं। पिछले साल मई में गैस सिलेंडर की कीमत 587 रुपये थी। दिसंबर 2020 में 727 तथा फरवरी 2021 में 802 रुपये थी।

 

source link


Leave a Reply