Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में सीएम भगवंत मान ने फहराया तिरंगा

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। उन्होंने पंजाब के संवैधानिक अधिकारों पर जोर दिया और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही चंडीगढ़, पंजाब विश्वविद्यालय और पानी के अधिकारों पर पंजाब के दावे को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब को इसकी राजधानी और अलग हाईकोर्ट के लिए गैरकानूनी तरीके से वंचित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी और इसके पानी के अधिकारों पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

शासन को विरासत और विश्वास से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की ऐतिहासिक यादगार, श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर का दर्जा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व इस साल 1 से 20 फरवरी, 2027 तक राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

शासन की दिशा को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत पंजाब को नशे और गैंगस्टर से मुक्त किया जा रहा है। राज्य के लोगों को 10 लाख रुपए तक की सार्वव्यापी स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। रिश्वत के बिना 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई और सड़क सुरक्षा फोर्स के माध्यम से सड़क हादसों में कमी आई है।


Leave a Reply