Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर NHAI ने टोल के रेट बढ़ाए , नई दरें 1 सितंबर से लागू
NHAI hikes toll rates on Amritsar-Delhi highway, new rates applicable from September 1

अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर NHAI ने टोल के रेट बढ़ाए , नई दरें 1 सितंबर से लागू

पंजाब : खबर है कि अमृतसर-दिल्ली सिक्सलेन हाईवे पर सफर करने वालों को अब टोल के रूप में ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल (लुधियाना) और करनाल टोल पर सभी गाड़ियों के लिए रेट बढ़ा दिए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार कारों के लिए लाडोवाल टोल की दरें 15 रुपए और करनाल टोल की दरें 10 रुपए बढ़ाई गई हैं। वहीँ टोल की नई दरें 1 सितंबर, 2023 से लागू होंगी।

NHAI की ओर से तय की गई नई दरों के मुताबिक, लाडोवाल टोल पर अब कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप के 165 रुपए वसूले जाएंगे। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने होंगे। इनका मंथली पास 4930 रुपए में बनेगा। इसी तरह हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए इस टोल पर सिंगल ट्रिप 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए का रहेगा।

करनाल के बसताड़ा में बने टोल पर कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की नई दरें 155 रुपए होगी। इन वाहनों को 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए देने होंगे जबकि मंथली पास 4710 रुपए में बनवाया जा सकेगा।

अंबाला के देवीनगर में घग्गर नदी पर बने टोल प्लाजा की दरें भी 1 सितंबर से बढ़ जाएंगीप् यहां कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप की दरें 95 रुपए होंगी। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए इन वाहनों को 140 रुपए देने होंगे जबकि मंथली पास 2825 रुपए देकर बनवाया जा सकेगा।


Leave a Reply