Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing नहीं रही लता मंगेशकर , दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा, PM मोदी और राष्‍ट्रपति ने जताया दुख
Lata Mangeshkar is no more, two days of national mourning announced, PM Modi and President expressed grief

नहीं रही लता मंगेशकर , दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा, PM मोदी और राष्‍ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्‍ली : बड़ी खबर कि हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है । अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्‍वर्णीम युग का भी अंत हो गया है। लेकिन उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा। वहीँ उनके निधन पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुःख जताया है। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है।

आपको बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनके इलाज के दौरान कई बार हालात सामान्‍य हुए तो कई बार गंभीर भी हुए। प्राप्त जानकारी अनुसार उनका इलाज कर रहे डाक्‍टरों के मुताबिक लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 8:12 मिनट पर मल्‍टी आर्गन फेल्‍योर की वजह से हो गया।

उनका अंतिम संस्‍कार शाम 4:30 बजे किया जाएगा। वहीँ इससे पहले दोपहर 12-3 बजे के बीच आम जनता उनके आखिरी दर्शन कर सकेगी । उनके निधन पर देश के बड़े नेताओं और फ़िल्मी कलाकारों ने दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन से आज पूरा देश गमगीन है।

बता दे कि उन्होंने न सिर्फ भारतीय भाषाओं, बल्कि कुछ विदेशी भाषाओं में भी गाने रिकार्ड किए थे। इसके अलावा उन्हें अपने करियर में कई सम्मानों से नवाजा गया है। 1987 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया । 2001 में, राष्ट्र में उनके योगदान के सम्मान में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 


Leave a Reply