Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के मैरिज पैलेस में 100 लोगों की भीड़ जुटाना पड़ा महंगा, मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज़
jalandhar-police-books-case-against-marriage-palace-owners-for-violating-covid-protocol-and-guidelines

जालंधर के मैरिज पैलेस में 100 लोगों की भीड़ जुटाना पड़ा महंगा, मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज़

जालंधर ( अनुराग ): पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही रुक नहीं रही है। शहर में मैरिज पैलेस पंजाब सरकार के शादी समारोह में केवल 20 लोगों के एकत्र होने के आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि अब नाइट कर्फ्यू के दौरान कार्यक्रम में 20 व्यक्तियों की जगह 100 व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा करना जालंधर के दो मैरिज हॉल मालिकों को भारी पड़ा है। पुलिस ने इन दो मैरिज हॉल मालिकों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन ना करने और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है।

पहला मामला बस्ती बावा खेल इलाके के नहर पुली का है। एएसआइ अजय पाल सिंह ने बताया कि 120 फुटी रोड स्थित तारा पैलेस में देर रात 12 बजे तक कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान शोर की आवाज भी बाहर तक आ रही थी। इसकी सूचना मिलने के बाद तारा पैलेस के मालिक के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।

दूसरा मामला पूरनपुर गांव में समाने आया है। यहां धनोवा मैरिज हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान 100 पुरुष और महिला इकट्ठा थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मैरिज हॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पतारा थाने के एएसआइ चमन लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूरनपुर गांव के धनोवा पैलेस में कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक लोग मौजूद हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पैलेस के मालिक के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया है।

 

source link


Leave a Reply