Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बाढ़ जैसे हालात के मद्देनज़र पंजाब में सभी स्कूल इतने दिनों तक बंद

बाढ़ जैसे हालात के मद्देनज़र पंजाब में सभी स्कूल इतने दिनों तक बंद

पंजाब : पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टी घोषित कर दी है। पंजाब सरकार ने 27 से 30 अगस्त तक स्कूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में खुद ट्वीट कर जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बरसात से आम लोगों की सुरक्षा और बच्चों की सेहत को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सी.एम. मान ने लिखा कि मौजूदा हालात में बच्चों का स्कूल आना-जाना सुरक्षित नहीं है, इसलिए 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

भारी बारिश के कारण पंजाब के होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फगवाड़ा, गुरदासपुर, पठानकोट और कई अन्य जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ स्थानों पर पानी घरों और खेतों में घुस आया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है और राहत कैंप भी बनाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरे प्रबंध कर रखे हैं।


Leave a Reply