Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में जालंधर समेत 4 शहरों में 26 जनवरी से ऑनलाइन कटेंगे चालान , नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान

पंजाब में जालंधर समेत 4 शहरों में 26 जनवरी से ऑनलाइन कटेंगे चालान , नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान

जालंधर : चंडीगढ़ की तर्ज पर अब पंजाब में भी ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था 26 जनवरी से पंजाब के 4 शहरों में शुरू होने जा रही है। जिनमें मोहाली, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना शामिल हैं। बताया जा रहा हैकि ट्रैफिक सिंग्नलस पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसलिए इन शहरों में 26 जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

अब इन शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ इन कैमरों की निगरानी में रहेगी। कैमरों के लिए इन सभी शहरों में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी 24 घंटे मॉनीटरिंग करेंगे। यहीं से नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान तैयार होंगे और डाक के जरिये घर पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन चालान करने के लिए जालंधर शहर में 183 जंक्शनों पर 24/7 निगरानी के साथ 1000 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 978 फिक्स्ड कैमरे, 15 पीटीजेड कैमरे और 10 चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और शरारती अनंसरों पर भी पैनी नजर रहेगी। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाले वाहनों के चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया जा रहा है।


Leave a Reply