Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई ने बड़े को गोली मारकर मौत के घाट उतारा  , झगडे में मृतक की पत्नी भी हुई जख्मी

जालंधर में प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई ने बड़े को गोली मारकर मौत के घाट उतारा , झगडे में मृतक की पत्नी भी हुई जख्मी

जालंधर (संदीप ): प्रॉपर्टी को लेकर भाई-भाई का दुश्मन बन गया। शहर के काला संघिया रोड पर प्रापर्टी को लेकर हुए झगड़े में युवक ने अपने ही बड़े भाई को गोली मार दी है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया है। वहीं, उसके घायल भाई की मौत हो गई जबकि भाभी को भी गोली लगने की सूचना है।

काला संघिया रोड पर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक दो भाइयों के बीच दोपहर को खाना खाते समय विवाद हो गया।इस दौरान छोटे भाई ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से बड़े भाई को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी भी जख्मी हुई थी व वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।

 

source link


Leave a Reply