Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व PM मनमोहन सिंह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए ? किसी का एक रुपया भी नहीं था कर्ज

पूर्व PM मनमोहन सिंह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए ? किसी का एक रुपया भी नहीं था कर्ज

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। गुरुवार को उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हुई, जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह अपने पीछे कई करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। इनमें प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरेंद्र सहवाग, गौतम अडानी आदि शामिल हैं।

मनमोहन सिंह को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें पद्म विभूषण भी शामिल है। साल 1991 में, पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को अपनाया। इन नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोल दिया।

कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं?
मनमोहन सिंह ने साल 2018 में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 15.77 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं एफिडेविट के मुताबिक साल 2018-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपये थी।

माईनेता वेबसाइट में मनमोहन सिंह की पूरी संपत्ति के बारे में बताया गया है। इसके मुताबिक उनके पास कैश 30 हजार रुपये थे। साथ ही 3.86 लाख रुपये की ज्वैलरी भी बताई गई है। उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट भी है। मनमोहन सिंह पर कर्ज का एक रुपया भी नहीं था। वहीँ साल 2013 में उनके पास एक मारुती 800 cc कार भी थी।


Leave a Reply