Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस आश्रम में खड़ी कार में मिला युवती का शव ,  चार दिन से थी लापता
Girl's body found in a car parked in this ashram, was missing for four days

इस आश्रम में खड़ी कार में मिला युवती का शव , चार दिन से थी लापता

गोंडा : बड़ी खबर सामने आई है कि गोंडा में शुक्रवार को आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवती चार दिन से लापता थी। वहीँ अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार गोंडा में पांच अप्रैल देर शाम से गायब एक किशोरी का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है। वहीँ इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। बता दे कि आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी।

वहीँ युवती का शव मिलने की सूचना मिलने पर डीएम डा.उज्ज्वल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पहुंचकर जानकारी ली। इसके साथ ही इस घटना का राजफाश व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों को लगाया है। इसके अलावा डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

 


Leave a Reply