Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing दशहरा 2025 : देश में इस जगह हुआ सबसे ऊंचे 233 फ़ीट के रावण का दहन

दशहरा 2025 : देश में इस जगह हुआ सबसे ऊंचे 233 फ़ीट के रावण का दहन

Dussehra 2025 : विजयादशमी के मौके पर पूरे देश में बुराई के प्रतीक के रुप में रावण के पुतले का दहन किया गया। हालांकि बारिश ने कुछ रोमांच कम करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के उत्साह ने बारिश को हावी नहीं होने दिया। विजयादशमी के उल्लास के बीच राजस्थान का कोटा एक नए रिकॉर्ड के लिए चर्चा में आ गया। कोटा ने पूरे देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाने का रिकॉर्ड बना लिया है। अभी तक रिकॉर्ड दिल्ली के नाम था। कोटा में इस बार 233 का रावण जलाया गया। जबकि दिल्ली के पास अभी तक 210 फीट ऊंचे रावण रिकॉर्ड था।

कोटा को रिकॉर्ड बनाने में 4 महीने का समय लगा। समिति ने बताया कि 4 महीने पहले से रावण का पुतला बनाया जा रहा था। पुतले का वजन 13.5 टन था। इसमें 10.5 टन स्टील 200 किलो रस्सी और करीब 4000 मीटर मखमली कपड़ा लगाया गया था। बताया गया कि पुतले को फाइबर ग्लास से खास तरीके से डिजाइन किया गया था। समिति ने बताया कि यह अनोखा पुतला अब एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।


Leave a Reply