CM चरणजीत चन्नी ने पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें की शामिल , विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा का किया एलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब की चन्नी सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक और लोकलुभावन घोषणा की है। मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। बता दे कि पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम चन्नी ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की। वहीँ सीएम चन्नी ने खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। वहीँ उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल थे ।
वहीँ इस अवसर पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले केवल महिलाओं को निशुल्क बस सफर की सुविधा हासिल थी, लेकिन आज से सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान कर दी गई है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई कालेज दूर होने के कारण बीच में न छोड़नी पड़े।इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इससे पहले पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया चलने के कारण सरकार की बसें घाटे में चल रही थीं। लेकिन हमारे ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने माफिया को तोड़ दिया है। जिसके बाद हमारी आमदनी एक करोड़ रुपये रोजाना की आमदनी बढ़ी है, इससे हम नई बसें खरीदने में सक्षम हुए हैं।
[metaslider id=5345]