Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : पंजाब में कोहरे के कारण कार पेड़ से टकराई , जिंदा जल गया शराब कारोबारी
Big News: Car collides with tree due to fog in Punjab, liquor businessman burnt alive

Big News : पंजाब में कोहरे के कारण कार पेड़ से टकराई , जिंदा जल गया शराब कारोबारी

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के खन्ना में बुधवार की रात हिमाचल प्रदेश का एक शराब कारोबारी सड़क हादसे में जिंदा जल गया। मिली जानकारी अनुसार हादसा पायल क्षेत्र में कोहरे की वजह से हुआ। मृतक 37 वर्षीय शेर सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कोहरे अधिक था। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से उनकी गाड़ी गांव कद्दों रोड पर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था। किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी। उसने दमकल विभाग को सूचित किया। तुरंत खन्ना और दोराहा से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मगर तब तक शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। शेर सिंह का पंजाब में भी शराब का कारोबार है। गाड़ी में वह अकेले थे।


Leave a Reply