Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जालंधर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में लाश मिलने से फैली दहशत
Big news: Panic spread after finding dead body in suitcase at Jalandhar railway station

बड़ी खबर : जालंधर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में लाश मिलने से फैली दहशत

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर एक लाल रंग के सूटकेस से किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से दहशत फ़ैल गयी । ये सूटकेस सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ही पड़ा था। वहीँ सूटकेस में लाश की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए।

मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले यहीं काम करने वाले एक व्यक्ति ने ये सूटकेस पड़ा देखा, और जब काफी देर तक इसे कोई लेने नहीं आया को वह सूटकेस के पास गया। उसे सूटकेस में कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। वह तुरंत स्टेशन पर तैनात पुलिस वालों के पास पहुंचा और उसने लावारिस पड़े सूटकेस के बारे में उन्हें बताया।

पुलिस वालों ने मौके पर आकर जब सूटकेस को खोला तो उसमें उन्हें लाश दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल सूटकेस में लाश किसकी है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।


Leave a Reply