Latest news
महंगाई का झटका : LPG गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नए रेट रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी पंजाब में बिजली हुई सस्ती : बिजली दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की हुई कमी कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : कोरोना ने फिर दी दस्तक , सरकार ने जारी किया अलर्ट

बड़ी खबर : कोरोना ने फिर दी दस्तक , सरकार ने जारी किया अलर्ट

नेशनल न्यूज़ : देश में एक बार फिर से कोरोना ने चिंता बढ़ाई है। बढ़ते हुए केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार 19 मई तक देश भर में कोविड-19 के 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। भारत के अलावा अन्य देशों में भी स्थिति चिंताजनक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक एशिया में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। इनमें से अधिकांश मामले जेएन.1 वेरिएंट से जुड़े हैं। भारत में 12 मई तक 164 नए केस सामने आए हैं, जिनमें केरल में सबसे ज्यादा 69 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी कोविड-19 ने फिर से दस्तक दी है जहाँ कई नए मरीज मिले हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है, और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकांश मामले हल्के बताए जा रहे हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।


Leave a Reply