Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी पंजाब में CM चेहरे का कल करेगी एलान
Big news: Aam Aadmi Party will announce CM face in Punjab tomorrow

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी पंजाब में CM चेहरे का कल करेगी एलान

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब में आप पार्टी का सीएम फेस का एलान कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। बता दे कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता की राय पर ही सीएम फेस तय किया जाएगा। वहीँ चार दिन पूर्व पार्टी ने सीएम फेस के बारे में लोगों की राय जानने के लिए फोन नंबर जारी किया था। वहीँ इसपर लोग अपनी राय दे रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए जारी किए गए नंबर 7074870748 पर 72 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है। वहीँ रविवार को आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा भारी संख्या में मिल रही प्रतिक्रिया ये साबित करती है कि पंजाब के लोगों ने इस बार आम आदमी पार्टी को मौका देने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा इस बार स्पष्ट बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी और पारंपरिक पार्टियों की गंदी राजनीति का सफाया होगा।इसके अलावा उन्होंने कहा सभी डाटा इकट्ठा होने के बाद पार्टी लोगों से मिली राय के अनुसार ही मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी।

 


Leave a Reply