हैदराबाद : खबर है कि अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई है।अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।’