Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पराली में आग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, 2 के खिलाफ FIR दर्ज

पराली में आग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, 2 के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब : पराली को आग लगाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन कपूरथला बड़े पैमाने पर गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रहा है, साथ ही पराली जलाने वाले किसानों के चालान भी किए जा रहे हैं और एफ.आई.आर भी दर्ज की जा रही है

डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी के गांवों में किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए एस.डी.एम अपर्णा के नेतृत्व में संयोजक डॉ. जसपाल सिंह कृषि विकास अधिकारी, डी.एस.पी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी जोगा सिंह की टीमों ने चक कोटला, सेंच, शालापुर दोना, दीपेवाल, डडविंडी और शताबगढ़ में किसानों जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी रोजाना करीब 10 गांवों में जाकर किसानों को सब्सिडी पर मिली मशीनरी का उपयोग कर पराली को खेतों में ही निपटारा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में लगभग 32 बेलर भी चल रहे हैं जिससे पराली को गांठें बनाकर बॉयलर यूनिटों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा पराली में आग लगाने के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए आज शताबगढ़ के 2 किसानों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी और कबीरपुर थाने में एफ.आई.आर दर्ज की गई है। इसी तरह पराली जलाने के मामलों में चालान कर 2500 से 15000 रुपये तक जुर्माना वसूला गया है।


Leave a Reply