Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing अंबानी को पछाड़ Adani बने भारत व एशिया के सबसे अमीर शख्स, 2 दिन में कमाए इतने पैसे
Adani became the richest person in India and Asia by defeating Ambani, earned so much money in 2 days

अंबानी को पछाड़ Adani बने भारत व एशिया के सबसे अमीर शख्स, 2 दिन में कमाए इतने पैसे

नेशनल न्यूज़, 5 जनवरी 2024 : नए साल पर देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने धमाकेदार वापसी की है। मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए वे भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई। इस वजह से उनकी नेटवर्थ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में अब वे12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके मुताबिक आज शुक्रवार को 9 बजकर 30 मिनट तक उनकी नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर थी।

इसके साथ ही आदाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2023 में अदाणी 15वें नंबर पर और अंबानी 14 वें नंबर पर थे। दोनों पिछले साल से एक पायदान उपर आ गए हैं। बीते दो दिनों में अदाणी की नेटवर्थ 7.67 बिलियन डॉलर बढ़ी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीयों ने भी दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ये शापूर मिस्त्री और आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर हैं। मिस्त्री की कुल नेटवर्थ 34.6 बिलियन डॉलर है जबकि नाडर की कुल नेटवर्थ 33 बिलियन डॉलर है।


Leave a Reply