Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing घने कोहरे के बीच जालंधर से लुधियाना जा रही रोडवेज बस का हुआ एक्सीडेंट , फ्लाईओवर पर लटकी बस

घने कोहरे के बीच जालंधर से लुधियाना जा रही रोडवेज बस का हुआ एक्सीडेंट , फ्लाईओवर पर लटकी बस

जालंधर : घने कोहरे के बीच आज जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिल्लौर के पास आंबेडकर चौक फ्लाईओवर पर सुबह करीब सात बजे उत्तर प्रदेश परिवहन की बस को पीछे से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उत्तर प्रदेश परिवहन की बस फ्लाईओवर पर घूम गई और रेलिंग तोड़कर आधी बस हवा में लटक गई।

हादसे के समय बस में छह यात्री सवार थे। टक्कर में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। फ्लाईओवर से बस अगर नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फ्लाईओवर के नीचे चौक पर भी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। दुर्घटना के बाद यातायात बाधित हो गया, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात शुरू कराया।


Leave a Reply