Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस एयरपोर्ट में 2 यात्रियों के बैग से एक जिंदा कारतूस तथा 2 खोल बरामद

पंजाब के इस एयरपोर्ट में 2 यात्रियों के बैग से एक जिंदा कारतूस तथा 2 खोल बरामद

पंजाब : पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को दो लोग हथियारों के साथ एयरपोर्ट में दाखिल हो गए। आरोपियों ने बैग में हथियार छुपाए हुए थे। बठिंडा के गांव विर्क कलां स्थित एयरपोर्ट में दो यात्रियों के बैग की चेकिंग की गई तो हथियार बरामद हुए। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह निवासी गुरुग्राम और गुरविंदर सिंह निवासी गांव जमालगढ़ जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। दोनों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी इंदरजीत सिंह के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर के एएसआई मंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन विक्रम सिंह और गुरविंदर सिंह ने दिल्ली जाने के लिए बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेनी थी। इसके चलते दोनों व्यक्ति एयरपोर्ट में दाखिल हुए तो उनके पास मौजूद हैंड बैग की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दोनों के बैग से 32 बोर की एक-एक पिस्टल और एक बैग से दो खाली कारतूस और दूसरे बैग से जिंदा कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति कार बाजार का कारोबार करते हैं। दोनों कारोबार के सिलसिले में बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिये दिल्ली जाना था।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि गलती कारण उक्त कारतूस उनके बैग में आ गए थे।


Leave a Reply