Latest news
10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह... पिता ने शक के कारण बेटी की हत्या की , घर के पीछे ही दफनाया जालंधर में AAP पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन

India Living News

Hot News
You are currently viewing 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर

10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर

जालंधर : लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर पंजाब में रोष बढ़ता जा रहा है। दलित समुदाय में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी के चलते अलग-अलग जिलों में जत्थेबंदियों की ओर से बंद का ऐलान किया जा रहा है। अब जालंधर में भी भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने शहर बंद करने का ऐलान किया है। जत्थेबंदियों के मुताबिक, वीरवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

जालंधर बंद के दौरान हाईवे जाम नहीं किए जाएंगे। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आम जनता की सुविधा के लिए हाईवे को खुला रखने का फैसला लिया है।

हालांकि, बंद के दौरान अस्पताल, केमिस्ट की दुकानें, स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। जत्थेबंदियों ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद से बाहर रखा है। जत्थेबंदियों ने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।फिलहाल जालंधर में बंद के ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Leave a Reply