वर्ल्ड न्यूज़ : मलेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक एयरपोर्ट के पास ‘फ्लाइंग डॉक्टर सर्विस’ का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें मेडिकल स्टाफ समेत पांच लोग सवार थे। अधिकारियों ने अभी तक सारावाक राज्य में हुए इस क्रैश में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।
मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री जुल्केफली अहमद ने एक बयान में कहा, ‘शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और मंत्रालय के चार कर्मचारी सवार थे, जिनमें एक मेडिकल अफसर, एक असिस्टेंट मेडिकल अफसर और दो नर्सें शामिल थीं।
‘फ्लाइंग डॉक्टर’ सर्विस आम तौर पर ग्रामीण या दूर-दराज के इलाकों में मेडिकल देखभाल, इमरजेंसी ट्रांसपोर्ट और क्लिनिकल सेवाएं देने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करती है।













