चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रा मॉल के पास आम के बाग की झाड़ियों में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस रहस्यमयी मामले से चंडीगढ़ पुलिस के सामने मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने की एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
मिली जानकारी अनुसार कंकाल काफी पुराना और गल-सड़ चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद शव को यहां छिपाने या फेंकने की नीयत से लाया गया होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
फ़िलहाल मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों से इस कंकाल का मिलान किया जा रहा है।













