Latest news
27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद

India Living News

Hot News
You are currently viewing 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

पंजाब : पंजाब में बंद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पंजाब में 27 अगस्त को कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से ‘महाबंद’ का ऐलान किया गया है। सांझा कर्मचारी और पेंशनर्स फ्रंट ने इस दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सामूहिक छुट्टी पर रहने की घोषणा की है। पटवारी, क्लेरिकल स्टाफ और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी इस आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है। ऐसे में 27 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं।

जानें क्या रहेगा बंद
इस हड़ताल के चलते पटवारी, क्लेरिकल स्टाफ और विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान सरकारी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आंगनबाड़ी सेंटर और बसें बंद रहेंगी। इस अलावा सचिवालय, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी। पंजाब भर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर सरकारी काम काज ठप्प करेंगे।

क्या रहेगा खुला
प्रधान का कहना है कि बंद के दौरान सभी प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे और इस दौरान प्राइवेट बसें भी चलेंगी। प्रधान का कहना है कि, इस दौरान कर्मचारी किसी भी जिले में जाकर आम जनता को परेशान नहीं करेंगे। वहीं 27 अगस्त को पंजाब किसी भी हाईवे को बंद नहीं किया जाएगा और न ही किसी रोड को बंद किया जाएगा। बंद के दौरान सरकारी कर्मचारी डीसी दफ्तर और अपने दफ्तरों में कामकाज ठप्प करके हड़ताल करेंगे।


Leave a Reply