Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

पंजाब : खन्ना के एक नामी होटल में बुधवार शाम एक युवक और महिला के खून से लथपथ शव कमरे से बरामद हुए। दोनों के सिर में गोली लगी थी। माैके से 9 एमएम की पिस्टल भी मिली। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली।

जानकारी के अनुसार, युवक और महिला बुधवार तड़के होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े थे।

मृतक महिला की पहचान तरनतारन निवासी हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। युवक की पहचान फिरोजपुर निवासी मनजीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों शादीशुदा थे। महिला के दो और युवक का एक बच्चा है। दोनों दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ और मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।


Leave a Reply