Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या

कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या

पंजाब : थाना घनिए के बांगर अधीन पड़ते गांव कादियां राजपूतां में आपसी कलह के चलते गुस्से में आए पति ने पहले पत्नी को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट और उसके बाद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौत के सही कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है।

यह बात सामने आई है कि दोनों पति पत्नी में अक्सर ही आपसी क्लेश रहता था, जिसके चलते रविवार शाम 6 बजे पहले पति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा और उसके बाद खुद को गोली मार ली। गोली लगने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद थाना घनिए के बांगर की पुलिस और डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्वजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (52) शाम करीब 6 बजे घर लौटा और उसकी पत्नी परमसुनील कौर उर्फ शैली (35) अपनी एक्टिवा पर घर आई। इस दौरान दोनों की बंद कमरे में कुछ तकरार हुई, जिस के बाद गुस्से में आए बरिंदर सिंह ने पहले अपनी पत्नी को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके कुछ मिनट बाद अपने दिल के पास गोली चलाकर खुद को मार लिया।

मृतक बरिंदर सिंह अलीवाल में टेलीकाम की दुकान चलाता था। मृतक अपने पीछे सात और नौ वर्ष की बेटियां छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।


Leave a Reply