Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या

पंजाब : कपूरथला में गैंगवार की बड़ी घटना सामने आई है, जहां गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया।

गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर पंजाब में गैंगवार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।


Leave a Reply