Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त

पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त

पंजाब : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई, जिसमें चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुल 11 ठिकानों को खंगाला गया। ये सभी स्थान पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके सहयोगियों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर और संदिग्ध बेनामी शामिल हैं।

ईडी ने यह जांच सीबीआई, एसीबी चंडीगढ़ द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। शिकायतकर्ता आकाश बट्टा ने आरोप लगाया था कि उनके स्क्रैप व्यवसाय के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचाने के बदले भुल्लर ने अपने एक बिचौलिए के जरिए अवैध धन की मांग की थी। इसके अलावा, भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला भी दर्ज है।

जांच में सामने आया कि विभिन्न प्रॉपर्टी डीलरों और संबंधित लोगों के बैंक खातों में भारी नकद जमा और ट्रांजेक्शन हुए, जिनका कोई वैध स्रोत नहीं था। इन पैसों को कई खातों से घुमाकर बेनामी नामों पर संपत्तियां खरीदी गईं। ईडी ने छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए, जो चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, मोहाली और जीरकपुर में फैली संपत्तियों से जुड़े हैं।इस कार्रवाई में ईडी ने 1.4 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।


Leave a Reply