इंटरनेशनल न्यूज़ : अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। 26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देश के कई प्रांतों में आई बाढ़ से कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई है और 137 लोग घायल हुए हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के कारण हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। करीब 3,400 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सैकड़ों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा हजारों एकड़ कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को बड़ा झटका लगा है।अधिकारियों ने बताया कि चार लोग अभी भी लापता हैं और कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। सड़कों के टूटने और रास्ते बंद होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है.
अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही
- Post author:Anurag Kondal
- Post published:April 5, 2026
- Post category:World
- Post comments:0 Comments











