Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा

नेशनल न्यूज़ : देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। इस कंपनी के देशभर में 6,967 पेट्रोल पंप हैं। अलग-अलग राज्यों में मूल्य वर्धित करों (वैट) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का स्तर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी का संयुक्त ईंधन खुदरा उपक्रम जियो-बीपी ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भारी नुकसान उठाने के बावजूद अब तक कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। कंपनी के देशभर में 2,185 पेट्रोल पंप हैं।


Leave a Reply