Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन

महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन

नेशनल न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर चालान कटने का मामला सामने आया है।रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाया है। यह मामला शहर के कांके क्षेत्र का है। ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में उनकी लग्जरी कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई। इसके बाद, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का चालान जारी किया गया।

निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई ई-चालान प्रणाली के तहत की गई। जिस वाहन का चालान कटा है, वह काले रंग की मर्सिडीज कार है। इस संबंध में धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Leave a Reply