Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing DIG भुल्लर रिश्वतकांड :100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, CBI ने खंगाला रिकॉर्ड

DIG भुल्लर रिश्वतकांड :100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, CBI ने खंगाला रिकॉर्ड

पंजाब : पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुए। सीबीआई जांच में नकदी, सोना, असलहा और कई लग्जरी चीजें मिली हैं। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का भी पता चला है। कुछ संपत्तियां उन्होंने अपने परिवार और कुछ रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी हैं। सीबीआई अब उनकी संपत्ति से जुड़े सभी रिकार्ड्स खंगालने में लगी है।

सीबीआई ने भुल्लर के घर और अन्य ठिकानों से 7.50 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना व गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और चार हथियारों के साथ कुल 100 कारतूस बरामद किए। वहीं, डीआईजी के समराला फार्महाउस से 5.7 लाख रुपये, 9 पेटी (108 बोतलें) इम्पोर्टेड शराब और 17 कारतूस भी जब्त किए गए।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि भुल्लर की डायरी और बिचौलिये कृष्णू के घर से भी सरकारी दस्तावेज और बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। कृष्णू के घर से कुछ नष्ट किए कागजात मिले भी हैं। इन दस्तावेजों की पड़ताल और राजस्व विभाग से मिलाकर जांच जारी है


Leave a Reply