Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कलयुगी बाप की करतूत… बेटी के हाथ बाँधे और नहर में दिया धक्का

पंजाब में कलयुगी बाप की करतूत… बेटी के हाथ बाँधे और नहर में दिया धक्का

पंजाब : फिरोजपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है , एक बाप ने बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं होने पर उसे नहर में धक्का दे दिया। बेटी की मौत हो गई है । उधर, थाना सिटी पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि साहिल चौहान वासी गांव सतिए वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका मामा सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (19 साल) के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसके मामा ने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है।30 सितंबर की रात 8:40 बजे के करीब उसके मामा का फोन आया की बेटी को लेकर किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड पर जा रहा है।

साहिल ने कहा कि उसे मामा पर शक हुआ तो वह बाइक पर सवार होकर मामा के पीछे चला गया। उसने देखा कि बाइक पर सवार प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए हैं। जब खलील वाली नहर के पास मामा पहुंचा तो उसने प्रीत को नहर में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। इससे प्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दे कि आरोपी ने बेटी को नहर में फेंकते वीडियो भी बनाई है।


Leave a Reply