Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले सावधान : जालंधर में 29 सितंबर से शुरू होंगे कैमरों के जरिए चालान

बड़ी खबर : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले सावधान : जालंधर में 29 सितंबर से शुरू होंगे कैमरों के जरिए चालान

जालंधर : जालंधर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। मिली जानकारी अनुसार 29 सितंबर 2025 से जालंधर में ट्रैफिक चालान जारी करने का नया सिस्टम शुरू हो जाएगा, जिसमें कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रशासन ने कल रात स्टॉप लाइनें भी बना दी हैं। इस स्टॉप लाइन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए इस लाइन के आगे न खड़ा हो सके। यदि कोई वाहन स्टॉप लाइन के आगे खड़ा पाया गया या कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा गया तो कैमरे तुरंत उस वाहन की रिकॉर्डिंग कर चालान जारी कर देंगे।

पंजाब DGP करेंगे उद्घाटन

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव 29 सितंबर को इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस नए सिस्टम के तहत वाहन चालक यदि हेलमेट नहीं पहनेंगे, सीट बेल्ट नहीं लगायेंगे, अधिक गति से वाहन चलाएंगे, गलत साइड से वाहन चलाएंगे या लाल बत्ती पार करेंगे, तो इन सभी उल्लंघनों की जानकारी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड होकर तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद वाहन के नंबर प्लेट की मदद से संबंधित चालान स्वचालित रूप से जारी कर दिया जाएगा।


Leave a Reply