Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing बोलैरो पिकअप में आए चोर, इलैक्ट्रॉनिक शोरूम से 3 ए.सी., एल.ई.डी., टी.वी., लैपटॉप व अन्य सामान चुरा ले गए

बोलैरो पिकअप में आए चोर, इलैक्ट्रॉनिक शोरूम से 3 ए.सी., एल.ई.डी., टी.वी., लैपटॉप व अन्य सामान चुरा ले गए

लुधियाना : बोलैरो पिकअप पर आए चोरों ने गांव जवद्दी के शहीद करनैल सिंह नगर की सुआ रोड पर इलैक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी की वारदात को अनजाम दिया । चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए शोरूम के अंदर व बाहर लगे कैमरे तोड़े और वहां से लाखों का माल 3 ए.सी., एल.ई.डी. टी.वी. व लैपटॉप चोरी कर ले गए।

बता दे चोरों ने कैमरे तो तोड़ डाले लेकिन कैमरों का डी.वी.आर. नहीं ढूंढ सके, जिस कारण चोरों की पिकअप गाड़ी और एक चोर इसमें रिकॉर्ड हो गया। रात तकरीबन 12:40 बजे चोर वहां पहुंचे और 2 घंटे के बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल थाना दुगरी की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मॉडल टाऊन के रहने वाले तरणदीप सिंह का कहना है कि उनका जवद्दी के सुआ रोड पर इलैक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। 25/26 जुलाई की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह ही उन्हें वारदात के बारे में पता चला। उन्होंने आकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर से ए.सी., एल.ई.डी. व लैपटॉप और अन्य सामान गायब था।


Leave a Reply