Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिसकर्मी का नशा करते हुए वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई

पुलिसकर्मी का नशा करते हुए वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई

पंजाब : एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंजाब पुलिस का जवान नशा करते हुए कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है।

जानकारी अनुसार होशियारपुर के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पंजाब पुलिस की वर्दी पहने ये व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है। ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं।

वर्दी पहनकर मुलाजिम बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला उसके एक तरफ खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा है। वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। उसके बाद बीड़ी पीने लगता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कर्मचारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।


Leave a Reply