Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर , AAP पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने की मुलाकात

बड़ी खबर : अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर , AAP पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने की मुलाकात

पंजाब : AAP पार्टी की विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का इस्तीफा अब रद्द कर दिया गया है। पार्टी ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर फिर से उन्हें सक्रिय राजनीति में बने रहने का संकेत दिया है। यह जानकारी पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की।

अमन अरोड़ा ने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने अनमोल गगन मान से पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पार्टी नेतृत्व ने विधायक पद से उनका इस्तीफा स्वीकार न करने का निर्णय लिया, जिसे अनमोल गगन मान ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। अरोड़ा ने यह भी कहा कि उन्होंने मान से क्षेत्र और पार्टी की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया है।


Leave a Reply