Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चोर SBI बैंक के ATM को उखाड़कर ले गए

जालंधर में चोर SBI बैंक के ATM को उखाड़कर ले गए

जालंधर : जालंधर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है . चोर लाडेवाली फ्लाईओवर के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर ले गए । यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी सूचना शनिवार सुबह दुकानदारों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि एटीएम में 45 लाख रुपए मौजूद थे, हालांकि पुलिस और बैंक की तरफ से मशीन में पड़े रुपयों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि बैंक का एटीएम गायब था और आसपास बिखरा हुआ सामान पड़ा था। चोरों ने सबसे पहले एटीएम के सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट छिड़का ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गैस कटर और सब्बल की मदद से एटीएम मशीन को उखाड़ लिया। चोर मौके से सभी कैश ट्रे लेकर फरार हो गए।

बता दें कि घटना के समय एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। जबकि पुलिस द्वारा पहले ही बैंकों को एटीएम पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह 9.30 बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक सब्बल जिसे चोर मौके पर छोड़ गए थे, पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही, पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।


Leave a Reply