Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग सवार थे….

BIG NEWS : अहमदाबाद में एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग सवार थे….

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसमें लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं. अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ़िलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है. शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है. शहर की सड़कें बद कर दी गई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 13 :38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया गया है.

प्राप्त जानकारी अनुसार उड़ान की तैयारी के दौरान ही विमान में कुछ खराबी आई और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में भारी मात्रा में ईंधन भरा होने के कारण तुरंत आग लग गई और चारों ओर घना धुआँ फैल गया, जिससे स्थिति काफी गंभीर हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग और धुएँ की भयावहता को देखते हुए बचाव दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।


Leave a Reply