Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत

CM भगवंत मान की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत

पटियाला :कमांडो ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स बहादुरगढ़ में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की सरकारी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिंड कुंडल के निकट अबोहर के निवासी थे।मनप्रीत मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में डेपुटेशन पर तैनात था।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम को मनप्रीत सिंह अपने क्वार्टर में था, जहां अचानक गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे दो बेटियों का पिता था । माना जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने इस घटना को अचानक हुई अप्रत्याशित दुर्घटना बताया है। थाना सदर पटियाला के एसएचओ, इंस्पेक्टर अमृतवीर सिंह चहल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह एक आकस्मिक घटना प्रतीत होती है, लेकिन मामले की पूरी जांच अभी जारी है।

 


Leave a Reply