Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,  शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा

मोहाली : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा

मोहाली : पुलिस ने ऑपरेशन सील के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । मोहाली में पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। जांच में पता चला कि यह शराब की पेटियों से भरा ट्र्क चंडीगढ़ से हरियाणा जा रहा था। पुलिस ने मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के पास हंडेसरा एरिया में एक स्पेशल नाका लगाया हुआ था जैसे ही वहां पर ट्रक आया उसे रोका तो ड्राइवर ने तेज से ट्रक भगाने की कोशिश की। ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए।

जांच में ट्रक में 500 से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद की गई। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक शराब से संबंधित किसी भी तरह के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी। बता दें कि अमृतसर में जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौत के बाद पंजाब पुलिस प्रदेशभर में अलर्ट मोड पर है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पंजाब में नकली शराब से हो रही मौतों के बाद प्रशासन और पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में पटियाला पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 600 लीटर मेथनॉल जब्त किया, जिसे अवैध रूप से दिल्ली से ट्रक के जरिए पंजाब लाया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मेथनॉल नकली शराब तैयार करने के लिए लाया जा रहा था।

इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार भी हरकत में आ गई है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मेथनॉल की बिक्री और सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए सख्त गाइडलाइन्स बनाने की मांग की है। चीमा ने पत्र में कहा है कि मेथनॉल के खुले बाजार में दुरुपयोग की आशंका लगातार बढ़ रही है, और इसका सबसे खतरनाक रूप जहरीली शराब के रूप में सामने आता है।


Leave a Reply