Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Trending News : ऑफिस कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल

Trending News : ऑफिस कर्मचारी ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल

Trending News : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा इस्तीफा वायरल हुआ, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह इस्तीफा किसी आम कागज पर नहीं, बल्कि टॉयलेट पेपर पर लिखा गया था और इसके पीछे एक कहानी थी, जो दिल को छूने वाली थी।

लिंक्डइन पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में सिंगापुर की एक बिजनेसवुमन ने बताया कि कैसे एक कर्मचारी ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उसे अपनी कंपनी में ‘टॉयलेट पेपर’ जैसा महसूस हो रहा है. कर्मचारी का इस्तीफा पढ़कर लोगों का दिल भर आया. जब लोगों को इसकी वजह पता चली तो सब बहुत दुखी हो गए। उस आदमी ने लिखा “मैं खुद को टॉयलेट पेपर जैसा महसूस करता हूं। जब जरूरत पड़ी, तब तो काम लिया और फिर फेंक दिया।” इसका मतलब था कि उसे अपने ऑफिस में कोई इज्जत नहीं मिल रही थी। उसे लगा कि उसका बस इस्तेमाल किया जा रहा है। जब ये बात सोशल मीडिया पर आई तो बहुत लोगों को दिल से छू गई।

सिंगापुर की बिजनेसवुमन एंजेला योह ने जब एक कर्मचारी का यह इस्तीफा पढ़ा, तो अंदर तक हिल गईं. इसके बाद उन्होंने खुद से एक सवाल किया कि क्या हम अपने कर्मचारियों को केवल उनके काम के आधार पर आंकते हैं या उनकी पहचान और भावना को भी समझते हैं? उन्होंने कर्मचारी की कहानी को अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया, जो अब तक लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है.

उन्होंने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, अपने कर्मचारी के कामों को इतना सराहिए कि जब वे आपसे अलग होने का फैसला करें, तो गुस्से में नहीं बल्कि शुक्रिया कहकर जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफे में कर्मचारी के लिखे शब्दों ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया.

हालांकि, एंजेला ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्तीफे की तस्वीर कर्मचारी की थी या यह सिर्फ उनकी लिंक्डइन पोस्ट के लिए एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी.


Leave a Reply