Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मलेशिया में गैस पाइपलाइन फटने से लगी भीषण आग ,100 से अधिक लोग झुलसे

मलेशिया में गैस पाइपलाइन फटने से लगी भीषण आग ,100 से अधिक लोग झुलसे

Malaysia Gas Pipeline Explosion : मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में मंगलवार को गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद लगी भीषण आग में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मध्य सेलंगोर राज्य के पुत्रा हाइट्स उपनगर में सुबह 8:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ।

इस घटना में मलेशिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास की गैस पाइपलाइन का रिसाव हुआ, जिससे विस्फोट और आग के गोले बने। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और आस-पास के गांवों को भी खतरा पैदा हो गया।

राज्य समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, सेलंगोर के मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में 112 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 63 लोगों को जलने, सांस लेने में तकलीफ और अन्य गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया है।इस घटना में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन राहत कार्य और जांच जारी है।


Leave a Reply