Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगले तीन महीने पड़ेगी भीषण गर्मी , आग उगलेगा सूरज,  जानें IMD का बड़ा अपडेट

अगले तीन महीने पड़ेगी भीषण गर्मी , आग उगलेगा सूरज, जानें IMD का बड़ा अपडेट

नेशनल न्यूज़ : भारत में इस साल भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। खासतौर पर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिनों तक लू चल सकती है।

किन राज्यों में चलेगी ज्यादा लू?
IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक-तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिन लू चलेगी। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच 4 से 7 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार यह संख्या 2 से 4 दिन बढ़ सकती है।

तापमान रहेगा सामान्य से ज्यादा
देश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में ही तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है।


Leave a Reply